एमडीएम नहीं बनने पर छात्रों का हंगामा

Updated:
विज्ञापन

एमडीएम नहीं बनने पर छात्रों का हंगामा स्कूल का चापाकल कई दिनों से खराब होने का था बहाना कुचायकोट प्रखंड के अमवा विजयीपुर स्कूल का मामला फोटो न. 10संवाददाता. सासामुसा कुचायकोट प्रखंड के अमवा विजयीपुर मिडिल स्कूल में सोमवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों के हंगामा के कारण […]

विज्ञापन

एमडीएम नहीं बनने पर छात्रों का हंगामा स्कूल का चापाकल कई दिनों से खराब होने का था बहाना कुचायकोट प्रखंड के अमवा विजयीपुर स्कूल का मामला फोटो न. 10संवाददाता. सासामुसा कुचायकोट प्रखंड के अमवा विजयीपुर मिडिल स्कूल में सोमवार को मध्याह्न भोजन नहीं बनने से नाराज छात्रों ने हंगामा किया. छात्रों के हंगामा के कारण स्कूल परिसर से शिक्षक और एचएम बाहर निकल गये. छात्र पिछले कई दिनों से एमडीएम नहीं बनने का आरोप लगा रहें थे. सोमवार को स्कूल में नियमित समय पर छात्र – छात्राएं पहुंचे. अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी विद्यालय प्रशासन ने चापाकल खराब होने का बहाना बना कर एमडीएम बनाने से इनकार कर दिया. इस पर छात्र – छात्राएं नाराज होकर उग्र हो गये. छात्रों ने पठन-पाठन के कार्य को ठप कराते हुए हंगामा शुरू कर दिया. दोपहर तक छात्रों के हंगामा पर कोई भी अधिकारी विद्यालय में जांच करने नहीं पहुंचा. शाम को स्कूल को बंद कर शिक्षक भी घर चले गये. विद्यालय में करीब 750 छात्र – छात्राएं नामांकित है. शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ाई करने पहुंचे बच्चों को एमडीएम योजना के तहत मध्याहृन में भोजन दी जाती है. लेकिन, यहां कई दिनों से छात्रों को इसका लाभ नहीं मिल रहा. विद्यालय प्रशासन ने इसका कारण स्कूल का चापाकल खराब होने की बात छात्रों से बतायी. इस संबंध में स्कूल के प्रधानाचार्य बालदेव शर्मा से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कुचायकोट मुख्यालय में किसी काम से जाने की बात कह कर कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी मोबाइल भी बंद कर ली. वहीं डीपीओ स्थापना संजय कुमार ने छात्रों के हंगामा की इस पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है. इस मौके पर पवन कुमार, रवि कुमार, बबी देओल, भीम कुमार, आकाश कुमार, गोविंद, सचिन, संदीप कुमार आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन