दीपिका और जोशना ने मतभेद भुलाये
दीपिका और जोशना ने मतभेद भुलायेनयी दिल्ली. भारत की शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा इंचियोन एशियाई खेलों के विवादास्पद क्वार्टर फाइनल के बाद एक-दूसरे से नाखुश थीं, लेकिन आगामी व्यस्त सत्र से पूर्व दोनों मतभेद भुला कर एक बार फिर दोस्त बन गयी हैं. इस करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपिका ने […]
दीपिका और जोशना ने मतभेद भुलायेनयी दिल्ली. भारत की शीर्ष स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल और जोशना चिनप्पा इंचियोन एशियाई खेलों के विवादास्पद क्वार्टर फाइनल के बाद एक-दूसरे से नाखुश थीं, लेकिन आगामी व्यस्त सत्र से पूर्व दोनों मतभेद भुला कर एक बार फिर दोस्त बन गयी हैं. इस करीबी क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दीपिका ने जीत दर्ज की थी और भारत के लिए एशियाई खेलों में महिला एकल में पहला पदक सुनिश्चित किया था, लेकिन इस जीत के बाद देश की दो शीर्ष महिला खिलाड़ियों की दोस्ती में दरार आ गयी थी. इंचियोन में कोर्ट पर बहस के बाद इन दोनों ने बात करना बंद कर दिया था और यह सब इन दोनों के राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रचने के एक महीने बाद हुआ था. जोशना ने कहा, ‘हमारे बीच सब कुछ सामान्य हो गया है. हम दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानती हैं. हम दोनों एक ही शहर (चेन्नई) में रहती हैं. इसके अलावा हम दोनों को एक साथ खेलने और भारत के लिए अधिक पदक जीतने का महत्व पता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










