रुपये लूटने के प्रयास में युवक को किया घायल
रुपये लूटने के प्रयास में युवक को किया घायल हथुआ. एटीएम से पैसा निकाल कर घर की तरफ जा रहे एक युवक को अपराधियों ने मारपीट कर रुपये लूटने का प्रयास किया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव निवासी देवेंद्र यादव मिश्र बतराहां बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकालने के लिए आया था. बाइक सवार […]
रुपये लूटने के प्रयास में युवक को किया घायल हथुआ. एटीएम से पैसा निकाल कर घर की तरफ जा रहे एक युवक को अपराधियों ने मारपीट कर रुपये लूटने का प्रयास किया. फुलवरिया थाना क्षेत्र के मदरवानी गांव निवासी देवेंद्र यादव मिश्र बतराहां बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकालने के लिए आया था. बाइक सवार दो अपराधी पीछे लग गये. मिश्र बतराहा कोयलादेवा पथ पर उन्होंने ओवरटेक कर उसे रोका और रुपये लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर अपराधियों ने कट्टे से वार कर उसका सिर फोड़ दिया. घायल का इलाज मिश्र बतराहा स्थित एक निजी क्लिनिक में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










