केंद्रीय वद्यिालय में छात्रों ने मनायी जयंती

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में छात्रों ने मनायी जयंती राजेंद्र बाबू की जीवनी से सीख लेने का संकल्पफोटो-18गोपालगंज. केंद्रीय विद्यालय, गोपालगंज में देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षकों ने देशरत्न के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. […]

विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में छात्रों ने मनायी जयंती राजेंद्र बाबू की जीवनी से सीख लेने का संकल्पफोटो-18गोपालगंज. केंद्रीय विद्यालय, गोपालगंज में देशरत्न डाॅ राजेंद्र प्रसाद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शिक्षकों ने देशरत्न के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरीय शिक्षक सुधाकर मिश्रा ने डाॅ राजेंद्र प्रसाद के जीवन पर प्रकास डालते हुए कहा कि हम सभी को उनके अधूरे सपनों को पूरा करने की जरूरत है. मौके पर शिक्षक रमाशंकर सिंह, धनंजय कुमार, हरेंद्रनाथ ओझा, शैलेश पांडेय, रविंद्र तिवारी, संजय कुमार सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे. इधर, उचकागांव में भूतनाथ सेवा संस्थान की तरफ से बलिराम पांडेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर देश की एकजुटता, सामाजिकता पर लोगों को झकझोरा. इससे पूर्व समिति के अध्यक्ष शंभुनाथ साधु ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का आगाज किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन