तामिलनाडु में भीषण वर्षा जलवायु परिवर्तन के संकेत: मुख्यमंत्री

Updated:
विज्ञापन

तामिलनाडु में भीषण वर्षा जलवायु परिवर्तन के संकेत: मुख्यमंत्रीसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि तमिलनाडु में हो रही भीषण बारिश और इसकी तबाही प्राकृतिक आपदा है. यह जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है. उन्होंने कहा कि जहां कम बारिश होती थी, वहां काफी बारिश हो रही है. हम सब लोग इससे चिंतित […]

विज्ञापन

तामिलनाडु में भीषण वर्षा जलवायु परिवर्तन के संकेत: मुख्यमंत्रीसंवाददाता, पटनामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि तमिलनाडु में हो रही भीषण बारिश और इसकी तबाही प्राकृतिक आपदा है. यह जलवायु परिवर्तन के कारण हो रहा है. उन्होंने कहा कि जहां कम बारिश होती थी, वहां काफी बारिश हो रही है. हम सब लोग इससे चिंतित हैं. इस तरह की बारिश को जलवायु परिवर्तन के कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि आज दो दिसंबर है, लेकिन इस समय तक बिहार में ठंड नहीं पड़ रही है. आम तौर पर इस समय तक गर्मी समाप्त हो जाती थी. इसे गंभीर मसला बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल तमिलनाडु में बेइंतहा बारिश हो रही है. हमलोगों की पूरी भावना उनके साथ है. वहां की सरकार भी पीड़ितों को हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रही है. उन्हें केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिलेगा. तमिलनाडु के लोग इस परिस्थिति से निबटने में कामयाब होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन