परचाधारियों को भूमि पर प्रशासन दिलायेगा कब्जा

Updated:
विज्ञापन

परचाधारियों को भूमि पर प्रशासन दिलायेगा कब्जा प्रधान सचिव ने दिया निर्देश दखलदहानी की अवधि का हुआ विस्तार अपर समाहर्ता ने सभी सीओ को दिया निर्देशसंवाददाता, गोपालगंजअब परचाधारियों को भूमि पर प्रशासन कब्जा दिलायेगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने पत्र भेज कर अपर समाहर्ता को निर्देश दिया है कि […]

विज्ञापन

परचाधारियों को भूमि पर प्रशासन दिलायेगा कब्जा प्रधान सचिव ने दिया निर्देश दखलदहानी की अवधि का हुआ विस्तार अपर समाहर्ता ने सभी सीओ को दिया निर्देशसंवाददाता, गोपालगंजअब परचाधारियों को भूमि पर प्रशासन कब्जा दिलायेगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव व्यास जी ने पत्र भेज कर अपर समाहर्ता को निर्देश दिया है कि ऑपरेशन भूमि दखलदहानी के अंतर्गत आवंटित भूमि से बेदखल लाभुकों को कब्जा दिलाया जायेगा. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के द्वारा दखलदहानी को लेकर 30 सितंबर तक की अवधि निर्धारित की गयी थी. उस अवधि का विस्तार करते हुए विभाग के द्वारा आगामी 31 मार्च, 2016 तक बढ़ायी गयी है. वहीं, अपर समाहर्ता जगदीश प्रसाद सिंह द्वारा परचाधारियों की भूमि पर कब्जा दिलाये जाने को लेकर जिले के सभी अंचल पदाधिकारियों, भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अनुमंडल पदाधिकारियों को विभाग के निर्देश का अनुपालन किये जाने का निर्देश भी दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन