नौ प्रधान सहायकों पर सख्त हुआ प्रशासन

Updated:
विज्ञापन

नौ प्रधान सहायकों पर सख्त हुआ प्रशासन किया गया जवाब तलब, वेतन भुगतान पर लगेगी रोक मामला मासिक बैठक से अनुपस्थित रहने काकैशबुक की छाया प्रति के साथ बैठक में पहुंचने का निर्देश गोपालगंज. समाहरणालय सहित प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगर पर्षद, नगर पंचायत एवं निबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा के लिए […]

विज्ञापन

नौ प्रधान सहायकों पर सख्त हुआ प्रशासन किया गया जवाब तलब, वेतन भुगतान पर लगेगी रोक मामला मासिक बैठक से अनुपस्थित रहने काकैशबुक की छाया प्रति के साथ बैठक में पहुंचने का निर्देश गोपालगंज. समाहरणालय सहित प्रखंड, अंचल, बाल विकास परियोजना कार्यालय, नगर पर्षद, नगर पंचायत एवं निबंधन कार्यालय के कार्यों की समीक्षा के लिए बुधवार को प्रधान सहायकों की बैठक बुलायी गयी थी. समाहरणालय स्थित कौशल विकास केंद्र में प्रधान सहायकों की बैठक आयोजित हुए, जिसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त जीउत सिंह ने किया. मासिक बैठक से अनुपस्थित रहने के मामले में जिला सांख्यिकी शाखा, जिला परिषद, जिला कृषि कार्यालय, बाल विकास परियोजना कार्यालय कटेया एवं बैकुंठपुर के अलावा अवर निबंधन कार्यालय गोपालगंज, फुलवरिया, मीरगंंज और महम्मदपुर के प्रधान सहायकों सहित कुल नौ प्रधान सहायकों से जवाब तलब किया गया है. वहीं, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में प्रधान सहायकों के वेतन भुगतान पर रोक लगायी जायेगी. बैठक के दौरान उपविकास आयुक्त ने कहा कि गत माह की कैशबुक की छायाप्रति लेकर ही बैठक में उपस्थित हों. वहीं, प्रत्येक माह की पांच तारीख गत माह की रिपोर्ट भी मुहैया करा दें. पदोन्नति को लेकर सहायकों की सर्विस बुक भेजे जाने का निर्देश प्रधान सहायकों को दिया गा, जबकि जन शिकायत के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करते हुए प्रतिवेदन मुहैया कराएं. पंचायत चुनाव को लेकर मतपेटिका की रिपोर्ट भी सभी प्रधान सहायकों से मांग की गयी, जबकि संविदा पर कार्यरत कर्मियों के वेतन भुगतान दिये जाने को लेकर राशि की डिमांड किये जाने का निर्देश दिया गया. सीडब्ल्यूजेसी एवं एमजेसी के मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. कचहरी सचिव एवं न्याय मित्रों की सूची भी तलब की गयी. बैठक में कार्यालय अधीक्षक विंदा राम, ईश्वर पांडेय, ओमप्रकाश उपाध्याय, दिनेश सिंह, शिवशंकर सिंह, योगेंद्र तिवारी, दुधनाथ प्रसाद, पशुराम सिंह, राजेंद्र सिंह, बाबू लाल प्रसाद, सहित सभी कार्यालयों के प्रधान सहायक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन