सम्मेलन में जानेवाले शक्षिक प्रतिनिधियों को विशेष अवकाश
सम्मेलन में जानेवाले शिक्षक प्रतिनिधियों को विशेष अवकाश गोपालगंज. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 27 वें द्विवार्षिक शिक्षा एवं शिक्षक सम्मेलन के लिए विशेष अवकाश की स्वीकृति मिलेगी. इससे संबंधित आदेश निर्देशक प्राथमिक शिक्षा ने सभी डीइओ को दिया है. पत्र के आलोक में बेंगलुरु, कर्नाटक में उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से 20 दिसंबर […]
सम्मेलन में जानेवाले शिक्षक प्रतिनिधियों को विशेष अवकाश गोपालगंज. अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के 27 वें द्विवार्षिक शिक्षा एवं शिक्षक सम्मेलन के लिए विशेष अवकाश की स्वीकृति मिलेगी. इससे संबंधित आदेश निर्देशक प्राथमिक शिक्षा ने सभी डीइओ को दिया है. पत्र के आलोक में बेंगलुरु, कर्नाटक में उक्त राष्ट्रीय सम्मेलन 18 से 20 दिसंबर तक होने जा रहा है. भारत सरकार के पत्र के आलोक में प्रस्तावित सम्मेलन में भाग लेनेवाले शिक्षक प्रतिनिधियों को विशेष आकस्मिक अवकाश, कार्य अवकाश की स्वीकृति प्रदान करनी है. इसके तहत निदेशक प्राथमिक शिक्षा ने सभी डीइओ को आदेश दिया है कि उक्त सम्मेलन में भाग लेनेवाले शिक्षक प्रतिनिधियों को संबंधित संघ से प्रमाण पत्र प्राप्त कर उक्त सम्मेलन में बुलायी गयी अवधि के लिए नियमानुसार विशेष आकस्मिक अवकाश, कार्य अवकाश स्वीकृत करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










