टिपसारेविच चेन्नई ओपन खेलेंगे

Updated:
विज्ञापन

टिपसारेविच चेन्नई ओपन खेलेंगेचेन्नई. सर्बिया के जांको टिपसारेविच ने अगले साल चार से 10 जनवरी के बीच होनेवाले चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है. विश्व रैंकिंग में एक समय आठवें नंबर तक पहुंचनेवाले टिपसारेविच की रैंकिंग अभी 39 है, जिससे उन्होंने 480,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह […]

विज्ञापन

टिपसारेविच चेन्नई ओपन खेलेंगेचेन्नई. सर्बिया के जांको टिपसारेविच ने अगले साल चार से 10 जनवरी के बीच होनेवाले चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेलने की पुष्टि कर दी है. विश्व रैंकिंग में एक समय आठवें नंबर तक पहुंचनेवाले टिपसारेविच की रैंकिंग अभी 39 है, जिससे उन्होंने 480,000 डॉलर इनामी टूर्नामेंट के मुख्य ड्रॉ में जगह बनायी. टिपसारेविच की पुष्टि के बाद अब तय हो गया है कि इस टूर्नामेंट में विश्व के चोटी के 50 खिलाड़ियों में शामिल 10 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. टिपसारेविच ने 2013 में सत्र की स्वप्निल शुरुआत की थी, जब उन्होंने स्पेन के बातिस्ता आगुट को 3-6, 6-1, 6-3 से हरा कर चेन्नई ओपन का खिताब जीता था. इससे पहले वह 2012 में तीन घंटे 14 मिनट तक चले फाइनल में कनाडा को मिलोस राओनिच से हार गये थे, लेकिन उन्होंने 2012 में लिएंडर पेस के साथ मिल कर युगल खिताब जीता था. टिपसारेविच ने चोट और फिर आपरेशन के बाद इसी साल मार्च में एटीपी विश्व टूर में वापसी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन