नीदरलैंड से भारत का मुकाबला आज

Updated:
विज्ञापन

नीदरलैंड से भारत का मुकाबला आजरायपुर. जर्मनी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन से उत्साहित भारत हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के ग्रुप बी में सोमवार को यहां जब मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड का सामना करने के लिए उतरेगा तो उसका लक्ष्य अपना टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करना होगा. भारत ने शनिवार को जर्मनी की मजबूत टीम […]

विज्ञापन

नीदरलैंड से भारत का मुकाबला आजरायपुर. जर्मनी के खिलाफ प्रभावशाली प्रदर्शन से उत्साहित भारत हॉकी विश्व लीग फाइनल्स के ग्रुप बी में सोमवार को यहां जब मौजूदा चैंपियन नीदरलैंड का सामना करने के लिए उतरेगा तो उसका लक्ष्य अपना टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करना होगा. भारत ने शनिवार को जर्मनी की मजबूत टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोककर अच्छा प्रदर्शन किया था. भारत के लिए ड्रॉ काफी महत्व रखता है क्योंकि टूर्नामेंट के पहले मैच में अर्जेंटीना से हारने के बाद वह इस मैच में उतरा था. यदि अर्जेंटीना के खिलाफ 0-3 से हार लचर प्रदर्शन की बानगी पेश करता है, तो जर्मनी के खिलाफ शानदार प्रदर्शन से पता चलता है कि टीम किसी को भी हराने का माद्दा रखती है. भारत ने इस मैच में 60 मिनट में से अधिकतर समय दबदबा बनाये रखा था. अर्जेंटीना के खिलाफ मैच से ठीक विपरीत जर्मनी के खिलाफ भारत ने हावी होकर खेलने और अपने जज्बे का अच्छा नमूना पेश किया था. सरदार सिंह की अगुवाईवाली मध्यपंक्ति ने बेहतर खेल दिखाया और अग्रिम पंक्ति के लिए गोल करने के कई मौके बनाये. पहले मैच में ऐसा कुछ भी देखने को नहीं मिला था. सरदार ने स्वयं दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि मनप्रीत सिंह ने जज्बा दिखाया और जर्मनी के खिलाफ आकाशदीप सिंह को गोल करने में मदद की. कुछ गलतियों को छोड़ दिया जाये, तो रक्षापंक्ति ने जर्मनी के खिलाफ अच्छा खेल दिखाया. विशेषकर बीरेंद्र लाकड़ा ने दोनों मैचों में सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन