एमडीएम संचालन में अनियमितता
एमडीएम संचालन में अनियमितता मांझा. प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिधवलिया में एमडीएम संचालन को लेकर घोर अनियमितता है. वहीं, प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम की राशि का भारी पैमाने पर गबन किया जा रहा है. विदित हो कि पिछले एक महीने से उक्त विद्यालय में एमडीएम संचालन में गड़बड़ी की जा रही है. छात्रों का कहना […]
एमडीएम संचालन में अनियमितता मांझा. प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय सिधवलिया में एमडीएम संचालन को लेकर घोर अनियमितता है. वहीं, प्रधानाध्यापक द्वारा एमडीएम की राशि का भारी पैमाने पर गबन किया जा रहा है. विदित हो कि पिछले एक महीने से उक्त विद्यालय में एमडीएम संचालन में गड़बड़ी की जा रही है. छात्रों का कहना है कि इस विद्यालय में कोई भी अधिकारी या पदाधिकारी जांच के लिए नहीं आता है वहीं राशि व चावल होने के बावजूद भारी पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है. वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर एमडीएम प्रभारी पूजा कुमारी ने बताया कि जांच कर गड़बड़ी पाने पर कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










