वाहन चोरों से मालिकों की नींद उड़ी

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : वाहन चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव से अवधेश सिंह की बोलेरो सोमवार की रात 11.30 बजे के बाद चोरी कर ली. शहरी व ग्रामीण इलाकों से वाहन चोरी का सिलिसला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वाहन चोरों का पता नहीं लगाने से अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग […]

विज्ञापन

गोपालगंज : वाहन चोरों ने नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव से अवधेश सिंह की बोलेरो सोमवार की रात 11.30 बजे के बाद चोरी कर ली. शहरी व ग्रामीण इलाकों से वाहन चोरी का सिलिसला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. वाहन चोरों का पता नहीं लगाने से अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर लोग उंगली उठाने लगे हैं.

बीते दस माह में 65 से अधिक वाहन पर चोर हाथ साफ कर चुके हैं.

समारणाालय गेट से लेकर अस्पताल चौक तथा डाकघर चौक से लेकर चिराई घर के बीच भी वाहन सुरक्षित नहीं है. इस साल अभी तक अकेले इसी क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक वाहनों चोरी की हो चुकी है. पूरे जिले के आंकड़ों पर गौर करें, तो वर्तमान वर्ष में अबतक 65 से भी अधिक वाहनों को चोर उड़ा चुके हैं. अधिकतर मामलों का उद्भेदन कर पाने में पुलिस अबतक विफल रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन