हनुमत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ में हुआ हवन व भंडारा
गोपालगंज : थावे प्रखंड के लक्षवार में हनुमत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. लक्षवार स्थित प्राचीन काली माता सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा था. यज्ञ में पूजा-अर्चना के बीच वृंदावन की पंडित आरती सारस्वत द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला की प्रस्तुति से […]
गोपालगंज : थावे प्रखंड के लक्षवार में हनुमत प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के अंतिम दिन मंगलवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. लक्षवार स्थित प्राचीन काली माता सिद्ध हनुमान मंदिर के प्रांगण में यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा था. यज्ञ में पूजा-अर्चना के बीच वृंदावन की पंडित आरती सारस्वत द्वारा श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला की प्रस्तुति से क्षेत्र के श्रद्धालु मुग्ध होते रहे.
यज्ञ के अंतिम दिन दिल्ली के आचार्य पंडित ओम प्रकाश, अमन गिरि, यूपी के अंजनी कुमार मिश्रा, मध्य प्रदेश के रामनारायण शास्त्री, अयोध्या के पंडित दुर्गेश त्रिपाठी, गणेश दत्त पांडेय, ब्रजेश कृष्ण शास्त्री और वरुण कुमार मिश्रा के सानिध्य में वैदिक रीति-रिवाज से हनुमान प्रतिमा की प्राणप्रतिष्ठा की गयी. इसके बाद हवन कराया गया. इस अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










