वाहन से कुचल कर सारण के युवक की गयी जान

Updated:
विज्ञापन

मांझा : एनएच-28 पर अनियंत्रित ट्रेलर ने सारण जिले के रहनेवाले बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पॉकेट से बरामद पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान सारण जिले के शिवहरिया विशुनपुर के रहनेवाले […]

विज्ञापन

मांझा : एनएच-28 पर अनियंत्रित ट्रेलर ने सारण जिले के रहनेवाले बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गयी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पॉकेट से बरामद पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान सारण जिले के शिवहरिया विशुनपुर के रहनेवाले सत्यदेव सिंह के रूप में की गयी है.

पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है. बता दें कि मंगलवार की दोपहर एक बजे गोपालगंज की तरफ अपनी स्कूटी से जा रहे थे. जैसे ही भड़कुईया मोड़ के समीप पहुंचे कि पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया. ट्रेलर भागने में सफल रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन