आज स्टाफ नहीं है, कल आइएगा तब काम होगा

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : आप एसबीआइ में पैसा निकालने जा रहे हैं, तो जरूरी नहीं की निकल ही जायेगा. सर्वर डाउन हो सकता है या कर्मी के अभाव में निकासी नहीं हो सकती है. शहरी एवं ग्रामीण इलाकों की सभी शखाओं में बैंक अधिकारियों के पास एक ही समस्या है, वह है स्टाफ की कमी. दूसरे दिन […]

विज्ञापन

गोपालगंज : आप एसबीआइ में पैसा निकालने जा रहे हैं, तो जरूरी नहीं की निकल ही जायेगा. सर्वर डाउन हो सकता है या कर्मी के अभाव में निकासी नहीं हो सकती है. शहरी एवं ग्रामीण इलाकों की सभी शखाओं में बैंक अधिकारियों के पास एक ही समस्या है, वह है स्टाफ की कमी. दूसरे दिन आइएगा. आपका पैसा जरूर मिल जायेगा.

आज किसी तरह काम चलाएं. हम आप के पैसों की निकासी की व्यवस्था में लगे हुए हैं. लेकिन, क्या करें त्योहार बीतने के बाद एक-दो स्टाफ के भरोसे बैंक चल रहा है. शहर के बंजारी स्थित एसबीआइ की कृषि शाखा और मुख्य शाखा में सबसे अधिक ग्राहकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है. शहर में सबसे अधिक एसबीआइ की शाखा हैं. ग्राहक भी इस बैंक में सबसे अधिक हैं. लेकिन, कर्मियों की मनमानी से ग्राहक मुश्किल में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन