सिंचाई संसाधन करें सुदृढ़, किसानों को बतांए कृषि नीति
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के डुमरिया घाट के समीप सोमवार की देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला. हत्या के पहले मृतका से दुष्कर्म की आशंका जतायी गयी है. घटना की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत फैल गयी. महम्मदपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम […]
विज्ञापन
गोपालगंज : महम्मदपुर थाने के डुमरिया घाट के समीप सोमवार की देर शाम एक अज्ञात महिला का शव मिला. हत्या के पहले मृतका से दुष्कर्म की आशंका जतायी गयी है.
घटना की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत फैल गयी. महम्मदपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. महिला की पहचान नहीं हो सकी है. डुमरिया घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के स्नान को लेकर मेले की तैयारी चल रही थी.
झाड़ियों में एक महिला का खून से लथपथ शव देख कर लोगों ने पुलिस को सूचना दी. थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि महिला के शरीर पर गहरे जख्म के निशान हैं और उसका शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा हुआ था. एसपी निताशा गुड़िया ने कहा कि महिला की पहचान के बाद हत्या में शामिल अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
रंगेहाथ पकड़े जाने पर भी नहीं होती है कार्रवाई
पिछले दो माह पूर्व गोपालगंज आरटीपीएस काउंटर पर स्थापना उप समाहर्ता कृष्ण मोहन प्रसाद के निर्देश पर बीडीओ किरण कुमारी ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान गलत आवेदन पत्र और रिश्वत के नगद रुपये भी बरामद किये गये.
बीडीओ के द्वारा बरामद रू पये और आवेदन को स्थापना उप समाहर्ता को मुहैया कराते हुए दोषी कार्यपालक सहायकों के विरुद्ध कार्रवाई किये जाने की अनुशंसाा की गयी.
लेकिन बीडीओ के प्रतिवेदन पर आज तक दोषी कार्यपालक सहायकों पर कार्रवाई नहीं की गयी. जिससे आरटीपीएस काउंटर पर धांधली को बढ़ावा दिया जा रहा है. आवेदकों को मानना है कि जिला प्रशासन जान बूझ कर आवेदकों को परेशान करने की व्यवस्था कर रखी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










