डायवर्सन से टकरा कर बस पलटी, सात बराती घायल
गोपालगंज : मीरगंज के अमठा से कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर बरात जा रही बस शहर के बंजारी रोड में सेल टैक्स कार्यालय के समीप डायवर्सन से टकरा कर पलट गयी. मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने बस में सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची […]
गोपालगंज : मीरगंज के अमठा से कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर बरात जा रही बस शहर के बंजारी रोड में सेल टैक्स कार्यालय के समीप डायवर्सन से टकरा कर पलट गयी.
मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने बस में सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा. इस घटना में सात बारती घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस गाड़ी को जब्त कर सड़क को खाली कराने में जुटी हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










