डायवर्सन से टकरा कर बस पलटी, सात बराती घायल

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : मीरगंज के अमठा से कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर बरात जा रही बस शहर के बंजारी रोड में सेल टैक्स कार्यालय के समीप डायवर्सन से टकरा कर पलट गयी. मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने बस में सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची […]

विज्ञापन

गोपालगंज : मीरगंज के अमठा से कुचायकोट थाना क्षेत्र के जलालपुर बरात जा रही बस शहर के बंजारी रोड में सेल टैक्स कार्यालय के समीप डायवर्सन से टकरा कर पलट गयी.

मौके पर अफरातफरी मच गयी. आसपास के लोगों ने बस में सवार लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा. इस घटना में सात बारती घायल हो गये, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद चालक गाड़ी को छोड़ कर फरार हो गया. पुलिस गाड़ी को जब्त कर सड़क को खाली कराने में जुटी हुई थी.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार की शाम 6.30 बजे बंजारी रोड के सेल टैक्स आॅफिस के आगे अचानक अपना नियंत्रण खोकर बस डायवर्सन से टकरा गयी. टकराते ही बस पलट गयी,
जिसमें अमठा गांव के बराती संदीप यादव, विक्की कुमार, लक्ष्मण कुमार, मनीष यादव, संतोष कुमार, केशव कुमार समेत सात लोग घायल हो गये. बरात अमठा गांव के प्रदीप श्रीवास्तव के घर से जलालपुर के लोहरपट्टी जा रही थी. बस बिहार विकास पब्ल्कि स्कूल, बथुआ बाजार की बतायी जा रही है. पुलिस के अधिकारी इस मामले की जांच में जुटे हुए थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन