लुटेरा गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो लुटेरे गिरफ्तार
हथुआ : पुलिस की टीम ने सीवान के हुसैनगंज में छापेमारी कर लुटेरा गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरों का गैंग ने सीवान और गोपालगंज में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी थी. इस गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. हालांकि […]
हथुआ : पुलिस की टीम ने सीवान के हुसैनगंज में छापेमारी कर लुटेरा गैंग के मास्टरमाइंड समेत दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है. लुटेरों का गैंग ने सीवान और गोपालगंज में ताबड़तोड़ लूट की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की बेचैनी बढ़ा दी थी.
इस गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. हालांकि गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है. पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने बताया कि गत दस नवंबर को हथुआ थाना क्षेत्र के अटवा महादेवा गांव के निखिल शाही बाहर से घर लौट रहे थे, तभी मीरगंज से हथुआ हाेने के रास्ते में माधवा लाल उर्स के सामने बाइक सवार लुटेरों ने उनके पास से मौजूद दस हजार रुपये तथा मोबाइल लूट लिये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










