15 दिनों में दो बच्चे गायब, सनसनी
गोपालगंज : पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार से मतदाता सूची विखंडन का काम शुरू हो जायेगा. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विखंडन वार्डवार किया जायेगा. इसके साथ ही चुनाव की तैयारी तेज हो जायेगी. आयोग के स्तर से विखंडन कार्य की जांच की जायेगी. इसके बाद वार्डवार मतदाता सूची के […]
गोपालगंज : पंचायत चुनाव को लेकर सोमवार से मतदाता सूची विखंडन का काम शुरू हो जायेगा. बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची का विखंडन वार्डवार किया जायेगा. इसके साथ ही चुनाव की तैयारी तेज हो जायेगी. आयोग के स्तर से विखंडन कार्य की जांच की जायेगी.
इसके बाद वार्डवार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया जायेगा. निर्वाचन आयोग के द्वारा प्रारूप प्रकाशन को लेकर 28 दिसंबर से लेकर 11 जनवरी, 2016 तक की अवधि निर्धारित की गयी है. प्रारूप प्रकाशन के साथ ही मतदाता सूची पर मतदाताओं से आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी.
प्राप्त आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर से 18 जनवरी के बीच किया जायेगा. वहीं, मतदाता सूची में नये मतदाताओं का नाम 16 जनवरी से जोड़ा जायेगा. इसके साथ ही त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर मतदाता सूची का वार्डवार अंतिम प्रकाशन 25 जनवरी को होगा. अपनी पंचायत के प्रतिनिधियों के चुनाव में पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिकों की भागीदारी हो इसका ख्याल बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा रखा गया है,
ताकि पंचायत क्षेत्र के सभी नागरिक अपनी पसंद के पंचायत प्रतिनिधि का चुनाव कर सके. इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आयोग के द्वारा मतदाता सूची पर दावा आपत्ति किये जाने का मौका दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










