20 पर प्राथमिकी दर्ज
कुचायकोट : सोनहुला में हुए विवाद के मामले में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों से 20 लोगों को नामजद तथा 70-80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गयी है. घायलों की तरफ से अभी कोई फर्द बयान पुलिस को नहीं दिया गया है. गोपालपुर थाना […]
कुचायकोट : सोनहुला में हुए विवाद के मामले में पुलिस की तरफ से दोनों पक्षों से 20 लोगों को नामजद तथा 70-80 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गयी है. घायलों की तरफ से अभी कोई फर्द बयान पुलिस को नहीं दिया गया है.
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सोनहुला चंद्रभान गांव के पास महावीरी आखड़ा मेले में हमले की साजिश पहले से ही रची गयी थी. घटना के एक दिन पहले विवाद को पुलिस ने हल्के में लिया. आज पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. लोगों में खौफ है. लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं.
पुलिस दूसरे दिन भी इलाके में गश्त कर माहौल को शांत कराने में जुटी रही. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इलाके शांति का दावा किया है. मेले में हंगामा करनेवालों के खिलाफ पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










