माप-तौल विभाग के निरीक्षक से डीएम ने किया जवाब तलब
गोपालगंज : माप-तौल विभाग के अब तक के निराशाजनक कार्यों को गंभीरता से लेते हुए डीएम राहुल कुमार ने विभाग के निरीक्षक से जवाब तलब किया है. जनवरी से अब तक किये गये विभाग के कार्यों की पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है. डीएम ने स्पष्ट किया है कि विभाग बैठ कर सरकार की राशि को […]
गोपालगंज : माप-तौल विभाग के अब तक के निराशाजनक कार्यों को गंभीरता से लेते हुए डीएम राहुल कुमार ने विभाग के निरीक्षक से जवाब तलब किया है. जनवरी से अब तक किये गये विभाग के कार्यों की पूरी रिपोर्ट मांगी गयी है.
डीएम ने स्पष्ट किया है कि विभाग बैठ कर सरकार की राशि को नुकसान कर रहा है. विभाग के अधिकारी कहीं भी न तो छापेमारी कर रहे हैं और न ही कार्रवाई हो रही है. आंतरिक संसाधन की बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए माप-तौल विभाग के राजस्व वसूली में सबसे पिछड़े होने पर डीएम ने शुक्रवार को अपर समाहर्ता जगदीश नारायण सिंह को निर्देश दिये कि जनवरी से अब तक के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट दें.
डीएम ने बताया कि उत्पाद विभाग, परिवहन विभाग ने लक्ष्य से अधिक राजस्व की वूसली की है. वैसे इनका भी परफाॅरमेंस साल के अनुपात बेहतर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










