जमीन विवाद में हुई थी अमरजीत की हत्या

Updated:
विज्ञापन

थावे : थावे थाने के गवंदरी गांव से बुला कर अमरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जहां हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, वहीं इस घटना का सनसनीखेज खुलासा भी किया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीन को लेकर पहले से रामाश्रय सिंह के साथ चल […]

विज्ञापन

थावे : थावे थाने के गवंदरी गांव से बुला कर अमरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने जहां हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है, वहीं इस घटना का सनसनीखेज खुलासा भी किया है.

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीन को लेकर पहले से रामाश्रय सिंह के साथ चल रहे विवाद के तहत हत्या की साजिश कर उसे मीरगंज बुला कर शराब पिलायी गयी और रास्ते में लाकर पीट-पीटकर मार डाला गया. इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड आमोद सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जाल बिछा दिया है.

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अगले दो दिनों के भीतर हत्याकांड के आरोपितों की गिरफ्तारी हो जायेगी. पुलिस इसके लिए हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है. कोर्ट से भी वारंट के लिए प्रे किया जा रहा है. ध्यान रहे कि गत रविवार की रात गवंदरी गांव के 40 वर्षीय अमरजीत सिंह को गांव के ही आमोद कुमार सिंह घर से बुला कर मीरगंज ले गये.

रास्ते में ईटवा पुल के पास धारदार हथियार से पीट – पीट कर उसे घायल दिया गया. लहूलुहान होने पर घर के पास लाकर फेंक दिया गया. परिजन घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर थावे के थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने इस मामले में पत्नी के बयान पर गांव के ही उपेंद्र सिंह, रामाश्रय सिंह, राजू सिंह, लालबाबू सिंह, अर्जुन सिंह, संदेश कुमार सिंह सहित सात लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है. पुलिस की टीम मोबाइल नेटवर्क के जरिये अारोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन