सैरात वसूली में अव्वल हैं जिले के चार अंचल
भोरे/हथुआ : मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी टोला हरपुर में ओवरटेक विवाद को लेकर आइडिया सेलूलर कंपनी के टावर गार्ड को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल गार्ड को मीरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है. बरईपट्टी टोला हरपुर निवासी पवन कुमार सिंह बुधवार की देर […]
भोरे/हथुआ : मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी टोला हरपुर में ओवरटेक विवाद को लेकर आइडिया सेलूलर कंपनी के टावर गार्ड को बदमाशों ने गोली मार दी. घायल गार्ड को मीरगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है. उसकी हालत गंभीर बतायी गयी है.
बरईपट्टी टोला हरपुर निवासी पवन कुमार सिंह बुधवार की देर शाम ड्यूटी करने के लिए बाइक से जा रहा था. इसी बीच उसके पीछे से बाइक पर सवार तीन बदमाशों से गाड़ी के ओवरटेक को लेकर विवाद हो गया. बदमाशों ने उसे गोली मार दी. घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गये. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और उन्होंने घायल को अस्पताल पहुंचाया. पवन सिंह के बयान पर तीन अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










