डीडीसीए की अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित
डीडीसीए की अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठितनयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि समिति में शहरी विकास और खेल विभाग के सचिव शामिल हैं. अधिकारी ने […]
डीडीसीए की अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठितनयी दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति गठित की है. एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि समिति में शहरी विकास और खेल विभाग के सचिव शामिल हैं. अधिकारी ने कहा, ‘दो सदस्यीय समिति को शनिवार तक मुख्यमंत्री को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.’ सरकार ने यह कदम डीडीसीए में कथित अनियमितताओं की शिकायतें मिलने के बाद उठाया है. इस बीच क्रिकेटर गौतम गंभीर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की और माना जा रहा है कि उन्होंने इस मसले पर उनसे बात की। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी ने डीडीसीए से जुड़े मसलों को लेकर हाल में केजरीवाल से मुलाकात की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










