निराशा= छह माह का सेमेस्टर, एक साल बाद जारी किया गया रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन

निराशा= छह माह का सेमेस्टर, एक साल बाद जारी किया गया रिजल्ट हेडिंग – पीजी में आधे से अधिक छात्र प्रमोटेड स्नातकोत्तर का रिजल्ट जारी होने के बाद मुश्किल में पड़े छात्र कॉलेज खुलने के बाद विश्वविद्यालय का लगाना होगा चक्कर रिजल्ट में सुधार के लिए विश्वविद्यालय ने जारी नहीं की सूचना फोटो न. 13 […]

विज्ञापन

निराशा= छह माह का सेमेस्टर, एक साल बाद जारी किया गया रिजल्ट हेडिंग – पीजी में आधे से अधिक छात्र प्रमोटेड स्नातकोत्तर का रिजल्ट जारी होने के बाद मुश्किल में पड़े छात्र कॉलेज खुलने के बाद विश्वविद्यालय का लगाना होगा चक्कर रिजल्ट में सुधार के लिए विश्वविद्यालय ने जारी नहीं की सूचना फोटो न. 13 हथुआ के गोपेश्वर महाविद्यालय इंट्रो- जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अजीबोगरीब कारनामे से छात्र मुश्किल में हैं. विश्वविद्यालय ने छह माह के सेमेस्टर को परीक्षा लेने के एक साल बाद रिजल्ट जारी किया, जिसमें आधे से अधिक पीजी सेमेस्टर सेकेंड के छात्रों को प्रमोटेड कर दिया है. त्योहार के कारण फिलहाल विश्वविद्यालय बंद है. लेकिन, छात्र अपने रिजल्ट को ऑनलाइन देख मुश्किल में हैं. विश्वविद्यालय से जारी किया गया इस बार का रिजल्ट सबसे खराब रहा. रिजल्ट में हुई गड़बड़ी के लिए छात्र संगठनों ने विश्वविद्यालय को जिम्मेवार ठहराया है. वहीं, विश्वविद्यालय ने रिजल्ट में सुधार कराने के लिए अबतक कोई सूचना जारी नहीं की है. संवाददाता, गोपालगंज पीजी सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट विश्वविद्यालय ने जारी कर दिया है. पिछले वर्ष 2014 के नवंबर में विश्वविद्यालय ने सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा ली थी. परीक्षा के एक साल बाद जारी किये गये रिजल्ट में आधे से अधिक छात्रों को प्रमोटेड किया गया है, जबकि कई छात्रों को रिजल्ट में फेल भी दिखाया गया है. इसमें सबसे अधिक गोपालगंज के छात्र हैं, जिन्हें एसाइमेंट की परीक्षा में शामिल नहीं होने पर प्रमोटेड किया गया है. जिले में पीजी की पढ़ाई करने के लिए कुल तीन अंगीभूत कॉलेज हैं. दाखिला लेने के बाद विश्वविद्यालय कैंपस में सेमेस्टर की परीक्षा ली जाती है. यूजीसी की गाइडलाइन के मुताबिक चार सेमेस्टर वाले स्नातकोत्तर कोर्स को दो साल में पूरा करना है. प्रत्येक सेमेस्टर को छह माह और तीन माह में रिजल्ट जारी करना है. लेकिन, विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसा नहीं किया जा रहा है. पिछले साल अप्रैल में पीजी सेकेंड सेमेस्टर में दाखिला लिया गया था. नवंबर में परीक्षा हुई और एक साल बाद नवंबर, 2015 में रिजल्ट जारी किया गया है. जिले के कई ऐसे छात्र हैं, जो छपरा के कॉलेज में दाखिला लेकर पीजी कर रहे हैं. गोपालगंज में एमए कॉलेज गोपेश्वर महाविद्यालय कमला राय महाविद्यालय महेंद्र महिला महाविद्यालय आंदोलन करेगा बिहारी छात्र मोरचा : सचिन बिहारी छात्र मोरचा के संस्थापक छात्र नेता सचिन कुमार सिंह ने कहा कि स्नातकोत्तर का रिजल्ट परीक्षा होने के तीन माह के अंदर जारी करना था. लेकिन, विश्वविद्यालय ने इसे एक साल बाद जारी किया. रिजल्ट में आधे से अधिक छात्रों को प्रमोटेड और फेल दिखाया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन अगर रिजल्ट को सुधार कर पुन: जारी नहीं करेगा, तो छात्र चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे. अभाविप ने की रिजल्ट सुधार की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक राजन तिवारी ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में सबसे अधिक गोपालगंज के छात्रों को प्रमोटेट किया गया है, जबकि छपरा और सीवान के छात्रों को सबसे कम प्रमोटेड किया गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन छात्र-छात्राओं का रिजल्ट में सुधार कर दुबारा प्रकाशित करे. रिजल्ट में सुधार नहीं होने पर अभाविप के छात्र आंदोलन पर उतरेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन