स्वास्थ्य शिविर में हुई 50 लोगों की जांच
भोरे : जिला विधिज्ञ संघ गोपालगंज के तत्वावधान में भोरे प्रखंड के रकबा पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता शिविर के साथ-साथ नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता सिविल कोर्ट के गोपालगंज के सब जज-4 विजय कृष्ण सिंह ने की. इसमें बच्चों से संबंधित होनेवाले अपराधों के साथ-साथ सामान्य कानूनी जानकारी दी गयी. इसके अलावा […]
भोरे : जिला विधिज्ञ संघ गोपालगंज के तत्वावधान में भोरे प्रखंड के रकबा पंचायत भवन पर विधिक जागरूकता शिविर के साथ-साथ नि:शुल्क जांच शिविर लगाया गया, जिसकी अध्यक्षता सिविल कोर्ट के गोपालगंज के सब जज-4 विजय कृष्ण सिंह ने की. इसमें बच्चों से संबंधित होनेवाले अपराधों के साथ-साथ सामान्य कानूनी जानकारी दी गयी.
इसके अलावा चिकित्सीय कानूनी अधिकारों के बारे में लोगों को बताया गया. इस अवसर पर आयोजित नि:शुल्क जांच शिविर में 50 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध करायी गयीं. सभी जांच डॉ प्रमोद कुमार पांडेय ने की. मंच का संचालन अधिवक्ता अबूल खैर ने किया. मौके पर लोक अदालत के सहायक अजय कुमार सिंह, मुखिया सोना देवी, पंचायत सचिव कैलाश कुशवाहा, ग्राम कचहरी सचिव रीना कुशवाहा के साथ-साथ कई गण्यमान्य लोग मौजूद थे. अगले रविवार को डोमनपुर पंचायत भवन पर विधिज्ञ जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










