बैकुंठपुर में कालाबाजारी का एक ट्रक गेहूं जब्त
बैकुंठपुर : कालाबाजारी के लिए भेजे जा रहे एक ट्रक गेहूं को बीडीओ नीभा कुमारी ने छापेमारी कर जब्त किया है. जब्त अनाज ट्रक समेत पुलिस ने थाना लाया तथा पूरे मामले की जांच शुरू की गयी है. अनाज की बरामदगी से बैकुंठपुर के खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि […]
बैकुंठपुर : कालाबाजारी के लिए भेजे जा रहे एक ट्रक गेहूं को बीडीओ नीभा कुमारी ने छापेमारी कर जब्त किया है. जब्त अनाज ट्रक समेत पुलिस ने थाना लाया तथा पूरे मामले की जांच शुरू की गयी है. अनाज की बरामदगी से बैकुंठपुर के खाद्यान्न माफियाओं में हड़कंप मच गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बैकुंठपुर की बीडीओ ने मुखबीरों से मिली सूचना पर डाक बंगला रोड स्थित राजेश कुमार के गोदाम के पास ट्रक पर लोड करने के दौरान छापेमारी की.
बोरे पर एफसीआइ की मुहर लगी थी. बीडीओ ने सीओ सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी इंदू भूषण श्रीवास्तव को इसकी सूचना दी. साथ ही बैकुंठपुर के प्रभारी पुलिस अधिकारी डीएसपी विभाष कुमार, इंस्पेक्टर केके मांझी, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार की पूरी टीम को बीडीओ ने बुलाया. ट्रक को अनाज के साथ जब्त कर लिया गया.
साथ ही गोदाम को सील कर दिया गया. व्यवसायी राजेश कुमार ने क्षेत्र के किसानों से गेहूं खरीदने की बात कही. कागजात मांगने पर जब वह नहीं दे पाया, तो गोदाम को सील कर दिया गया. पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










