रोक के बावजूद बड़े वाहनों का प्रवेश जारी
कटेया : छठ पर्व को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है. पूरा नगर खरीदारों एवं व्यवसायियों से भरा पड़ा है. फुटपाथी दुकानदारों ने भी इस मौके पर अपनी दुकान फुटपाथ पर लगा दी है. इससे बाजार में काफी भीड़ बढ़ गयी है. इसके बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही पर कोई लगाम नहीं लगाया […]
कटेया : छठ पर्व को लेकर बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है. पूरा नगर खरीदारों एवं व्यवसायियों से भरा पड़ा है. फुटपाथी दुकानदारों ने भी इस मौके पर अपनी दुकान फुटपाथ पर लगा दी है. इससे बाजार में काफी भीड़ बढ़ गयी है. इसके बावजूद बड़े वाहनों की आवाजाही पर कोई लगाम नहीं लगाया गया है. इससे कटेया नगर पूरे दिन जाम से जूझता रहा.
बता दें कि कटेया नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी हीरा कुमारी ने चार दिन पहले ही नगर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए एक आदेश कटेया थाने को दिया था, जिसमें कहा गया था कि छठ महापर्व के अवसर पर नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध किया जाये. रविवार को पूरे दिन भारी वाहनों का प्रवेश बदस्तूर जारी था. इससे ग्राहकों के साथ – साथ दुकानदारों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं में देखी गयी.
महिलाओं ने जाम की समस्या को झेलते हुए किसी तरह अपनी खरीदारी पूरी की. आदेश के बावजूद वाहनों की आवाजाही को लेकर व्यापार मंडल के सदस्य दशरथ प्रसाद, बबलू मदेशिया, बबलू अग्रहरी, मदन अग्रहरी आदि ने विरोध व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आदेश केवल कागजी होते हैं. वर्षों से भारी वाहनों का प्रवेश निषेध है, लेकिन आज तक इसका पालन नहीं हो सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










