पंचायत सचिव के पुत्र निबटाते हैं कार्यालय कार्य
गोपालगंज : मांझा प्रखंड के आदमापुर के पंचायत सचिव कार्यों का निष्पादन नहीं करते हैं. उनके पुत्र ही पंचायत के सभी कार्यों का निष्पादन करते हैं. वे अपने पिता का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाणपत्र निर्गत करने से हिचकते भी नहीं हैं. पंचायत कार्यालय में हो रही अनियमितता को लेकर केशोपुर गांव के निवासी जफरुल इमाम […]
गोपालगंज : मांझा प्रखंड के आदमापुर के पंचायत सचिव कार्यों का निष्पादन नहीं करते हैं. उनके पुत्र ही पंचायत के सभी कार्यों का निष्पादन करते हैं. वे अपने पिता का फर्जी हस्ताक्षर कर प्रमाणपत्र निर्गत करने से हिचकते भी नहीं हैं. पंचायत कार्यालय में हो रही अनियमितता को लेकर केशोपुर गांव के निवासी जफरुल इमाम के पुत्र साहेबुल जमा ने जिला निगरानी कोषांग के नोडल पदाधिकारी जगदीश प्रसाद सिंह को आवेदन देकर मामले की जांच कराये जाने की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि अपने पिता के बदले पुत्र कार्यों को निबटाने के साथ-साथ प्रखंडस्तरीय बैठक में भी उपस्थित होते हैं. तमाम प्रमाणपत्रों के निर्गत करने के लिए शुल्क का निर्धारण किया गया है. शुल्क लेने के बाद ही पंचायत सचिव के पुत्र सभी कार्यों को निष्पादित करते हैं. इनकी कार्यशैली से पूरे पंचायत क्षेत्र की जनता त्रस्त है. इस भ्रष्टाचार की जानकारी प्रखंड के स्थानीय अधिकारियों को भी है, फिर भी इस पर लगाम नहीं लगायी जा रही है. फरियादी ने उक्त मामले की जांच करा कर दोषी पंचायत सचिव पर कार्रवाई करने की गुहार लगाायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










