सेमीफाइनल में मतदाताओं ने जीप सदस्यों को नकारा
सेमीफाइनल में मतदाताओं ने जीप सदस्यों को नकारा छह जिला परिषद के सदस्य लड़ रहे थे चुनावमतदाताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को बैरंग लौटायाछह माह बाद होनी है इन प्रतिनिधियों की अग्निपरीक्षासंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के लिए सेमीफाइनल साबित हुआ. इस बार मतदाताओं ने जिला परिषद के सदस्यों को नकार दिया है. […]
सेमीफाइनल में मतदाताओं ने जीप सदस्यों को नकारा छह जिला परिषद के सदस्य लड़ रहे थे चुनावमतदाताओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को बैरंग लौटायाछह माह बाद होनी है इन प्रतिनिधियों की अग्निपरीक्षासंवाददाता, गोपालगंजविधानसभा चुनाव जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों के लिए सेमीफाइनल साबित हुआ. इस बार मतदाताओं ने जिला परिषद के सदस्यों को नकार दिया है. पंचायत चुनाव महज छह माह के बाद होना है. ऐसे में जिप सदस्यों की हार कुछ अलग ही संकेत दे रही है. ऐसा माना जाता है कि जिला परिषद का क्षेत्र मिनी विधानसभा होता है. इस मिनी विधानसभा ने निर्वाचित सदस्यों का वोट प्रतिशत काफी निराशाजनक है. पंचायत चुनाव में इनका क्या होगा अभी से ही कयास लगाया जा रहा है. चौक-चौराहों पर सम्मानित जिला पार्षदों की करारी हार की चर्चा कई तरह से की जा रही है. चर्चाओं पर अगर यकीन करें, तो कुछ प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए भी जिला पार्षद विधानसभा का चुनाव लड़े, तो कुछ पार्षद अपने राजनीतिक कैरियर को ध्यान में रख कर चुनाव लड़े. जिला पार्षदों की हार को लेकर प्रबुद्ध लोगों के द्वारा भी कई तरह से मंथन किया जा रहा है. बता दें कि गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से जिला पार्षद ओमप्रकाश सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े. ये जागो गोपालगंज मंच के संयोजक के तौर पर पिछले चार वर्षों से विधानसभा चुनाव की कसरत कर रहे थे. ओमप्रकाश सिंह के मैदान में आने से लगा की लड़ाई त्रिकोणीय होगी, लेकिन जनता ने यहां नेट-टू-नेट भाजपा और राजद के पक्ष में वोटिंग की और इस जंग में 3204 मत लेकर ओमप्रकाश सिंह आउट हो गये. ठीक इसी तरह भोरे विधानसभा क्षेत्र में गजद की सीट पर जिला पार्षद दिग्विजय कुमार चुनाव लड़े और 913 वोट लेकर आउट हो गये. हथुआ विधाानसभा क्षेत्र में जिला पार्षद राम दर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ कर 4027 मत प्राप्त किया. बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से जिला पार्षद गोरख यादव निर्दलीय चुनाव लड़ कर 3405 वोटों पर सिमट गये. बरौली विधानसभा क्षेत्र से जिला पार्षद राजेश कुमार सिंह उर्फ राजू सिंह सपा से चुनाव लड़ कर 2770 वोट पाकर चुनाव से आउट हो गये. इन लोगों ने अपनी जमानत भी गंवा दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










