घर से खींच चलाया फरसा, पांच घायल

Updated:
विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने के बसडिला गांव में मंगलवार को पेड़ की टहनी तोड़ने के विवाद में महिला समेत पांच लोगों पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया. इस घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के […]

विज्ञापन

गोपालगंज : नगर थाने के बसडिला गांव में मंगलवार को पेड़ की टहनी तोड़ने के विवाद में महिला समेत पांच लोगों पर फरसे से जानलेवा हमला किया गया. इस घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं. उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनावपूर्ण स्थिति है.

उधर, घटना की सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस ने सदर अस्पताल में पहुंच कर घायलों का बयान दर्ज कर लिया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीपावली के मौके पर घर के पास पेड़ की टहनी को बच्चे काट रहे थे. टहनी काटने के विवाद में पड़ोस के युवकों ने जंग बहादुर यादव – दिलीप यादव को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. घर की महिलाओं ने मारपीट का विरोध किया, तो उन पर भी फरसे से हमला घायल कर दिया.

आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल नीभा देवी, सेहरा देवी व बबन देवी को सदर अस्पताल में भरती कराया. अस्पताल में तैनात दारोगा ने मामले में बयान दर्ज कर नगर थाने की पुलिस को सौंप दिया है. इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन