छठपूजा में रहेगी डुमरिया घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था
छठपूजा में रहेगी डुमरिया घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था डीएम ने किया छठ घाट का निरीक्षण बिजली-बैरीकेडिंग की व्यवस्था करने का आदेश घाटों पर तैनात रहेगी महिला पुलिस फोटो नं-11़संवाददाता, महम्मदपुर/सिधवलिया महापर्व छठ के अवसर पर डुमरिया स्थित नारायणी का घाट रोशनी से जगमगायेगा. पर्व के अवसर पर चाक-चौबंद व्यवस्था होगी. महापर्व को लेकर प्रशासन ने […]
छठपूजा में रहेगी डुमरिया घाटों पर चाक-चौबंद व्यवस्था डीएम ने किया छठ घाट का निरीक्षण बिजली-बैरीकेडिंग की व्यवस्था करने का आदेश घाटों पर तैनात रहेगी महिला पुलिस फोटो नं-11़संवाददाता, महम्मदपुर/सिधवलिया महापर्व छठ के अवसर पर डुमरिया स्थित नारायणी का घाट रोशनी से जगमगायेगा. पर्व के अवसर पर चाक-चौबंद व्यवस्था होगी. महापर्व को लेकर प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है. मंगलवार को डीएम राहुल कुमार ने छठ घाटों का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने घाट एवं सड़क को लेवलिंग करने के लिए विभाग को आदेश दिया है. पर्व के अवसर पर बिजली विभाग को आदेश दिया गया है कि 24 घंटे बिजली वहां उपलब्ध रहे. सुरक्षा की दृष्टि से नदी किनारे बैरीकेडिंग करने का आदेश दिया गया है. डीएम ने कहा है कि बैरीकेडिंग इस प्रकार होनी चाहिए, ताकि कार्तिक पूर्णिमा तक यह रह सके. छठ के दिन नदी में सरकार मोटर बोट 24 घंटे तैनात रहेंगे. यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस कैंप स्थापित किया जायेगा तथा बड़े पैमाने पर महिला पुलिस तैनात रहेगी. प्रशासन छठ घाट की तैयारी इस प्रकार कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार का कष्ट न हो. मौके पर एसडीओ मृत्युंजय कुमार, बैकुंठपुर तथा सिधवलिया के बीडीओ तथा सीओ एवं महम्मदपुर के थानाध्यक्ष मौजूद थे. एक नजर में घाट पर होनेवाली तैयारी – छठ घाट व सड़क की होगी लेवलिंग-नदी किनारे बैरीकेडिंग की व्यवस्था -गंडक में तैनात होगा एक दर्जन से अधिक मोटर बोट -प्रकाश की होगी समुचित व्यवस्था -सुरक्षा में तैनात रहेगी महिला पुलिस -दो दिनों तक कार्य करेगा पुलिस कैंप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










