दीपावली की तैयारी में सजा घरौंदा

Updated:
विज्ञापन

दीपावली की तैयारी में सजा घरौंदा गोपालगंज. दीपावली के मौके पर शहर हो या गांव हर घर में बच्चे घरौंदा बना कर पारंपरिक तरीके से लक्ष्मी की पूजा करते हैं. दीपावली को लेकर शहर में घरौंदे की दुकानें सजने लगी हैं. रंग-बिरंगे घरौंदे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करने लगे हैं. बाजार में सौ […]

विज्ञापन

दीपावली की तैयारी में सजा घरौंदा गोपालगंज. दीपावली के मौके पर शहर हो या गांव हर घर में बच्चे घरौंदा बना कर पारंपरिक तरीके से लक्ष्मी की पूजा करते हैं. दीपावली को लेकर शहर में घरौंदे की दुकानें सजने लगी हैं. रंग-बिरंगे घरौंदे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित भी करने लगे हैं. बाजार में सौ रुपये से लेकर 15 सौ रुपये तक के घरौंदे उपलब्ध हैं. करीब एक दशक पूर्व तक गांवों में बड़े पैमाने पर घरौंदे बनते थे. हरेक घर में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग भी घरौंदे बनाते थे. इसी घरौंदे में दीपावली के दिन लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों को स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाती है. पर, समय के साथ इसमें बदलाव आया आैर मिट्टी के घरौंदों की जगह थर्मोकोल ने ले ली. शहर के जनता सिनेमा रोड स्थित आधा दर्जन घरौंदा बनाने की दुकानें सज गयी हैं. खरीदार भी इससे कम नहीं हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन