छठ से पहले होगा कांग्रेस विधायक दल की बैठक

Updated:
विज्ञापन

छठ से पहले होगा कांग्रेस विधायक दल की बैठकदिवाली मनाने में जुटे कांग्रेस नेतासंवाददाता,पटनाबिहार विधान सभा चुनाव की सफलता से उत्साहित कांग्रेसी नेता दिवाली मनाने में जुट गये हैं. कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ जम कर दिवाली मनायेंगे. दिवाली मनाने के बाद कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी. विधायक दल की बैठक में कई […]

विज्ञापन

छठ से पहले होगा कांग्रेस विधायक दल की बैठकदिवाली मनाने में जुटे कांग्रेस नेतासंवाददाता,पटनाबिहार विधान सभा चुनाव की सफलता से उत्साहित कांग्रेसी नेता दिवाली मनाने में जुट गये हैं. कांग्रेसी नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ जम कर दिवाली मनायेंगे. दिवाली मनाने के बाद कांग्रेस के विधायकों की बैठक होगी. विधायक दल की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिया जायेगा. विधायक दल की बैठक में विधान सभा चुनाव जीत कर आये नेता सहित विधान पार्षद शामिल होंगे. कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह हैं. माना जा रहा है कि चुनाव में जीत का श्रेय नेताजी अपनी जनता व कार्यकर्ता को देना चाह रहे हैं. इसके लिए वे अपने क्षेत्र में जनता व चुनाव में दिन-रात मेहनत करनेवाले कार्यकर्ताओं के साथ रह कर दिवाली मनायेंगे. बुधवार को दिवाली है. दिवाली के बाद विधान सभा चुनाव में जीते कांग्रेसी नेता पटना पहुंचेंगे. इस बार चुनाव में कांग्रेस के 27 उम्मीदवार ने बाजी मारी है. विधायक दल की बैठक में सभी नये विधायक के अलावा चार विधान पार्षद भी शामिल होंगे. पटना पहुंचने पर सभी नव निर्वाचित नेताओं का अभिनंदन होगा. विधायक दल की बैठक में नये सरकार में शामिल होने पर भी विचार किया जा सकता है. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस बात को कह चुके हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार चलाने में सहयोग करेगी. नयी सरकार में कांग्रेस की भागीदारी हो सकती है. कांग्रेस के पुराने नेताओं को मंत्रिमंडल में शायद जगह मिल सकती है. कांग्रेस के कौन नेता मंत्रिमंडल में शामिल होंगे यह निर्णय कांग्रेस वर्किंग कमेटी करेगी. जानकारों के अनुसार प्रदेश कमेटी की ओर से विधान सभा चुनाव में जीते सभी नेताओं के नाम आलाकमान के पास भेज दिये गये हैं. विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि चुनाव जीतनेवाले सभी नेता दिवाली मनाने के बाद विधायक दल की होनेवाली बैठक में शामिल होंगे. बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर निर्णय लिये जाने की संभावना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन