बाहर वाली से रचायी शादी, घर वाली को निकाला

Updated:
विज्ञापन

बाहर वाली से रचायी शादी, घर वाली को निकाला गोपालगंज. इश्कबाज पति बाहर वाली से शादी रचा कर घर पहुंचा. इसका घर वाली ने जब विरोध किया, तो पति ने अपनी नयी दुल्हन के साथ मिल कर उसे एवं उसके चार बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया. वह गांव के एक सामाजिक कार्यकर्ता […]

विज्ञापन

बाहर वाली से रचायी शादी, घर वाली को निकाला गोपालगंज. इश्कबाज पति बाहर वाली से शादी रचा कर घर पहुंचा. इसका घर वाली ने जब विरोध किया, तो पति ने अपनी नयी दुल्हन के साथ मिल कर उसे एवं उसके चार बच्चों सहित मारपीट कर घर से निकाल दिया. वह गांव के एक सामाजिक कार्यकर्ता के घर रह कर गुजर बसर कर रही है. पीड़ित पत्नी ने पति सहित उसकी नयी पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. कुचायकोट थाना क्षेत्र की बेलवा गांव की समीना खातून की शादी गांव के ही राजू मियां के साथ 2009 में हुई थी. शादी के बाद उसे चार बच्चे हुए. पति ट्रकड्राइवर है. एक सप्ताह पूर्व वह अचानक एक नयी लड़की से शादी रचा कर घर पहुंचा. उसे देखते ही पत्नी ने जब पूछताछ की, तो वह उसकी पिटाई करने लगा. विरोध होते देख पति ने अपनी नयी पत्नी के सहयोग से उसे और बच्चों को घर से निकाल दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन