पुरस्कार नहीं लौटा रहा, क्योंकि इनका मेरे लिए कोई मतलब नहीं : नसीरुद्दीन शाह

Updated:
विज्ञापन

पुरस्कार नहीं लौटा रहा, क्योंकि इनका मेरे लिए कोई मतलब नहीं : नसीरुद्दीन शाह मुंबई : भाजपा पर कटाक्ष करते हुए मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उदारवादी प्रदर्शनकारियों पर उनके बयान उनके सहिष्णुता के स्तर को जाहिर करते हैं. हालांकि, 66 वर्षीय अभिनेता देश में बढ़ रही असहिष्णुता के विरोध में अपना […]

विज्ञापन

पुरस्कार नहीं लौटा रहा, क्योंकि इनका मेरे लिए कोई मतलब नहीं : नसीरुद्दीन शाह मुंबई : भाजपा पर कटाक्ष करते हुए मशहूर अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि उदारवादी प्रदर्शनकारियों पर उनके बयान उनके सहिष्णुता के स्तर को जाहिर करते हैं. हालांकि, 66 वर्षीय अभिनेता देश में बढ़ रही असहिष्णुता के विरोध में अपना राष्ट्रीय पुरस्कार वापस नहीं कर रहे हैं. शाह ने कहा, ‘‘उदारवादी बयान के विरोध में भाजपा के दिये गये बयान उनके सहिष्णु स्तर को दिखाता है. मैं अपना पुरस्कार नहीं लौटा रहा हूं, क्योंकि मेरे लिए इसका कोई मतलब नहीं है.” उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे पर और कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं. पिछले महीने पाकिस्तान के पूर्व मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी के पुस्तक विमोचन के दौरान शाह की टिप्पणी को लेकर ट्विटर पर अभिनेता की आलोचना हुई थी. तब शाह ने कहा था कि मुझे किसी चीज को न्यायसंगत ठहराने और अपनी देशभक्ति साबित करने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन