सड़क हादसे में फेरी वाले की मौत
सड़क हादसे में फेरी वाले की मौत फुलवरिया. मीरगंज- कटेया स्टेट हाइवे पर फुलवरिया थाना क्षेत्र के बंशीबतराहा गांव के समीप एक बस ने साइकिल सवार फेरी वाले को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोपालगंज से विजयीपुर जाने वाली बस ने अनियंत्रित होकर बंशीबतराहा स्थित […]
सड़क हादसे में फेरी वाले की मौत फुलवरिया. मीरगंज- कटेया स्टेट हाइवे पर फुलवरिया थाना क्षेत्र के बंशीबतराहा गांव के समीप एक बस ने साइकिल सवार फेरी वाले को रौंद दिया. जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोपालगंज से विजयीपुर जाने वाली बस ने अनियंत्रित होकर बंशीबतराहा स्थित मिक्सचर प्लांट के समीप बड़का गांव की ओर से आ रहे कोयला देवा गांव के रहने वाले फेरी वाले हिरामन साह को रौंद दिया. रौंद कर भागने के क्रम में बस में फंसी साइकिल बंशी बतराहा बाजार में जा पहुंची. घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना जब हिरामन साह के परिजनों को मिला तो चीत्कार मच गया. उधर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










