मतगणना के बाद चौकस रहें पुलिस अफसर
गोपालगंज : विधानसभा के हुए चुनाव की मतगणना रविवार को होनी है.को देखते हुए पुलिस कप्तान निताशा गुडि़या ने पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रवार को जिले भर के थानाध्यक्षों के साथ क्राइम कंटोल मीटिंग की. तथा अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिये.मतगणना के साथ ही दीपावली एवं छठ को देखते हुए यह बैठक काफी अहम […]
गोपालगंज : विधानसभा के हुए चुनाव की मतगणना रविवार को होनी है.को देखते हुए पुलिस कप्तान निताशा गुडि़या ने पुलिस अधिकारियों के साथ शुक्रवार को जिले भर के थानाध्यक्षों के साथ क्राइम कंटोल मीटिंग की. तथा अधिकारियों को कई कड़े निर्देश दिये.मतगणना के साथ ही दीपावली एवं छठ को देखते हुए यह बैठक काफी अहम रही.
पुलिस कप्तान ने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी की मतगणना के दिन से लेकर मतगणना के बाद तक पुलिस सतर्क रहे. तथा क्षेत्र में किसी प्रकार की प्रतिरोध के रूप में हिंसा नहीं होने दे. जितने एवं हारने वालों राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संघर्ष नहीं होने पाये. पुलिस कप्तान ने दीपावली एवं छठ में भी पुलिस काफी सतर्क रही.
वहीं वारंटियों एवं वाहनों की लगातार जांच की जाये. बैठक में एसडीपीओ सदर मनोज कुमार ,डीएसपी मुख्यालय नरेश चंद्र मिश्रा, एसडीपीओ हथुआ ,प्रशिक्षु डीएसपी विभाष कुमार , इंस्पेक्टर विमल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सह नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, ओएसडी केके मांझी, गोपालपुर थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार, कुचायकोट अशोक कुमार, विश्वम्भुरपुर लक्ष्मीनारायण महतो,जादोपुर गौतम कुमार, मांझा चंद्रीका राम
,सिधवलिया अजय कुमार, बरौली मुकेश कुमार,महम्मदपुर संतोष कुमार, बैकुंठपुर विजय महतो, थावे पंकज कुमार, महिला थानाध्यक्ष सरिता कुमारी हथुआ के इंस्पेक्टर प्रियव्रत ,उचकागांव के नवीन कुमार, भोरे के सुरेश कुमार, विजयीपुर प्रवीण कुमार, कटेया अमित कुमार सिंह, फुलवरिया के मुन्ना कुमार, श्रीपुर ओपी नौशाद अहमद, माधोपुर ओपी के थानाध्यक्ष उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










