युवा लोजपा ने सरकार बनाने के लिये किया हवन यज्ञ
युवा लोजपा ने सरकार बनाने के लिये किया हवन यज्ञपटना. युवा लोक जनशक्ति पार्टी पटना महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को एनडीए गठबंधन के सरकार बनने के लिए हवन यज्ञ किया गया. हवन यज्ञ का आयोजन पटना के गांधी मैदान के समीप काली मंदिर में संपन्न हुआ. पटना महानगर अध्यक्ष कृष्ण सिंह कल्लू ने […]
युवा लोजपा ने सरकार बनाने के लिये किया हवन यज्ञपटना. युवा लोक जनशक्ति पार्टी पटना महानगर इकाई की ओर से शुक्रवार को एनडीए गठबंधन के सरकार बनने के लिए हवन यज्ञ किया गया. हवन यज्ञ का आयोजन पटना के गांधी मैदान के समीप काली मंदिर में संपन्न हुआ. पटना महानगर अध्यक्ष कृष्ण सिंह कल्लू ने बताया कि गांधी मैदान स्थित कारगील चौक के पास काली मंदिर में हवन पूजन का आयोजन किया गया. यज्ञ में ईश्वर से प्रार्थना की गयी कि बिहार में दो तिहाई बहुमत से एनडीए की सरकार बने और बिहार को जंगलराज, कुशासन, भय–भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिले. बिहार विकास कि पथ पर अग्रसर हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










