दहेज के लिये निकाली गयीं चार विवाहिताएं

Updated:
विज्ञापन

दहेज के लिये निकाली गयीं चार विवाहिताएं गोपालगंज. दहेज में मांगी गयी रकम एवंम सामान नहीं मिलने पर चार विवाहिताओं को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है. पीड़ित पत्नियों ने अपने अपने पतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझा थाना क्षेत्र के केरवनिया गांव की शिवा देवी की शादी चंपारण के लखी […]

विज्ञापन

दहेज के लिये निकाली गयीं चार विवाहिताएं गोपालगंज. दहेज में मांगी गयी रकम एवंम सामान नहीं मिलने पर चार विवाहिताओं को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया गया है. पीड़ित पत्नियों ने अपने अपने पतियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मांझा थाना क्षेत्र के केरवनिया गांव की शिवा देवी की शादी चंपारण के लखी टोला गांव के राजन सेउरी के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी. दहेज में बाइक नहीं मिली तो प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया. वहीं कटेया थाना क्षेत्र के सुखसेनवा गांव के मजहरुल हक की पुत्री सकीना की शादी छपरा जिला मढ़ौरा के नफिस आलम के साथ हुई थी. दहेज में रंगी टीवी एवं सोने का चेन नहीं मिला तो उसे प्रताडि़त कर घर से निकाल दिया गया. वहीं बरौली थाना क्षेत्र के सिरसा गांव की रिक्की देवी ने अपने पति धाना मिश्रा तथा कटेया थाना क्षेत्र के झड़ाड़ गांव के सरिता देवी ने अपने पति धर्मेंद्र के खिलाफ प्रताड़ना के प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन