गलियां-चौबारे होंगी चकाचक

Updated:
विज्ञापन

गलियां-चौबारे होंगी चकाचकदीपावली : नगर पर्षद ने सभी वार्डों में शिद्दत से शुरू किया सफाई अभियान190 मजदूर रोजाना कर रहे इलाके की सफाई त्योहार को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारी फोटो नं-6संवाददाता, गोपालगंजशहर की सड़कों पर कहीं झाड़ू तो कहीं एक सिरे से कचरे उठाये जा रहे हैं. जलाशयों और नदी तटों […]

विज्ञापन

गलियां-चौबारे होंगी चकाचकदीपावली : नगर पर्षद ने सभी वार्डों में शिद्दत से शुरू किया सफाई अभियान190 मजदूर रोजाना कर रहे इलाके की सफाई त्योहार को लेकर छठ घाटों पर की जा रही तैयारी फोटो नं-6संवाददाता, गोपालगंजशहर की सड़कों पर कहीं झाड़ू तो कहीं एक सिरे से कचरे उठाये जा रहे हैं. जलाशयों और नदी तटों से जलकुंभी निकाले जा रहे हैं. मजदूर छठ घाटों पर घास-पात हटा रहे हैं. बीते दो दिनों से यह नजारा है शहर और नगर पर्षद इलाके का. शहर की गलियां-चौबारे से लेकर सड़क तक इस बार दीपावली और छठ में चकाचक दिखेगा. नगर पर्षद ने पर्व के अवसर पर स्वच्छता अभियान के तहत नगर को साफ-सुथरा करने की मुहिम छेड़ी है. शिद्दत से सारे इलाके में सफाई अभियान चलाया जा रहा है. विभिन्न सड़कों एव चौराहों पर जमा कचरे को निस्तारित करने की प्रक्रिया तेज है. बताया गया कि सफाई कार्य को लेकर नगर पर्षद में कार्यरत 150 कर्मियों के अलावा 40-45 दैनिक मजदूर सफाई कार्य में लगे हुए हैं. दीपावली के अवसर पर इस बार शहर में स्वच्छता के बीच जहां रोशनी जगमगायेगी. वहीं छठ में नगर पर्षद सड़क से लेकर छठ घाटों तक बिजली से रोशन करने की तैयारी में है. एक नजर में नगर पर्षद एवं सफाई की स्थिति आबादी – 75000कुल वार्ड -28सफाई कार्य में लगे मजदूरों की संख्या- 190-195ट्रैक्टर – 5बपट – 2क्या कहती हैं मुख्य पार्षद दीपावली और छठ महापर्व को लेकर शहर में सफाई कार्य तेजी से कराया जा रहा है. सड़क गलियों और छठ घाटों के साथ नदी एवं जलाशय की भी सफाई करायी जा रही है. प्रयास है कि पर्व के मौके पर कहीं भी गंदगी नहीं रहे. संजु देवी, मुख्य पार्षद , नप गोपालगंज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन