दो तिहाई बहुमत मिलेगा: अनंत

Updated:
विज्ञापन

दो तिहाई बहुमत मिलेगा: अनंतसंवाददाता पटना. केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री सह भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने दावा किया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत व एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलेगा. बिहार के लोगों ने परिवर्तन व बदलाव को लिए मतदान किया है. उन्होंने एनडीए को समर्थन देने के लिए राज्य की […]

विज्ञापन

दो तिहाई बहुमत मिलेगा: अनंतसंवाददाता पटना. केंद्रीय रसायन व उर्वरक मंत्री सह भाजपा के बिहार चुनाव प्रभारी अनंत कुमार ने दावा किया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत व एनडीए को दो तिहाई बहुमत मिलेगा. बिहार के लोगों ने परिवर्तन व बदलाव को लिए मतदान किया है. उन्होंने एनडीए को समर्थन देने के लिए राज्य की जनता को बधाई दी. वह गुरुवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. अनंत कुमार ने कहा कि एनडीए को पहले चरण से ही बढ़त हासिल थी. पांचवें चरण में जनता ने मतदान का पिछले 15 साल का रिकाॅर्ड तोड़ नया रिकार्ड बनाया. उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग, सुरक्षाकर्मियों, मतदाताओं व चुनाव कर्मियों को साधुवाद दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा व एनडीए ने सकारात्मक प्रचार अभियान चलाया. भाजपा व एनडीए की 1000 से अधिक सभाएं हुईं. रोड शो हुआ. हमने बिहार से संबंधित मुद्दों विकास,पैकेज, बिजली. सड़क, उद्योग , पलायन को केंद्रित चुनाव प्रचार किया. बिहार को लोगों ने सुशासन, विकास और बदलाव को लिए वोट दिये. लालू, नीतीश व कांग्रेस ने दुष्प्रचार किया. बिहार के मुद्दों को प्रचार में नहीं रखा. इसके बाद भी मतदाता अडिग रहे. महागंठबंधन ने भ्रम फैलाया कि भाजपा फोटो फिनिश हो जायेगा, लेकिन यहां की जनता ने निर्णायक वोट दिया. एनडीए को युवा, महिला व गरीब के वोट मिले. जंगलराज के खिलाफ महिलाओं ने वोट दिये. पूरे देश की नजर बिहार के चुनाव पर है. यहां के लोगों ने केंद्र को सहयोग करने वाली सरकार के लिए वोट दिये. मुख्यमंत्री के सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम भाजपा का होगा और यह तय पार्टी का संसदीय बोर्ड करेगा. एग्जिट पोल पर कहा कि अभी बहुत कुछ होगा, असली निर्णय आठ नवंबर को होगा. भाजपा के बिहार प्रभारी सह राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय , विपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन व सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, प्रदेश प्रवक्त संजय मयूख, प्रेमरंजन पटेल, विजय सिन्हा सहित सूरज नंदन कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा अजफर शम्सी , राजेश वर्मा व योगेंद्र पासवान उपस्थित थे. .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन