पीएचसी में जीवन रक्षक दवा नहीं
पीएचसी में जीवन रक्षक दवा नहीं बैकुंठपुर. पीएचसी मे जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है. अपातकालीन सेवा के लिए आनेवाले मरीजों को बाहरी दुकान से दवा खरीदनी पड़ रही है. स्वास्थकर्मी बताते हैं कि पीएचसी में एंटी रैबीज सूई नहीं है. अलग-अलग गांवों में कुत्ते व बंदर के काटने से तीन लोग घायल हो गये […]
पीएचसी में जीवन रक्षक दवा नहीं बैकुंठपुर. पीएचसी मे जीवन रक्षक दवाओं का अभाव है. अपातकालीन सेवा के लिए आनेवाले मरीजों को बाहरी दुकान से दवा खरीदनी पड़ रही है. स्वास्थकर्मी बताते हैं कि पीएचसी में एंटी रैबीज सूई नहीं है. अलग-अलग गांवों में कुत्ते व बंदर के काटने से तीन लोग घायल हो गये हैं. घायलों को पीएचसी में भरती कराया गया है. जख्मी मरीजों में बैकुंठपुर गिरि टोला के अनुराग कुमार, शंकरपुर के दर्शन साह व गंधुआ के सुंदरम कुमार शामिल हैं. पीएचसी में सूई नहीं मिलने के कारण बाहर से खरीदी पड़ी. सड़क दुर्घटना मे युवक घायल बैकुंठपुर. सड़क दुर्घटना मे घायल एक युवक को पीएचसी मे भरती कराया गया है. महम्मदपुर-लखनपुर पथ पर मशरक की ओर से गोपालगंज लौट रहा बाइक सवार युवक नियंत्रण खोकर दिघवादुबौली के समीप गिर पड़ा. युवक गोपालगंज का निवासी कमलदेव सिंह का पुत्र विजय प्रताप सिंह बताया जा रहा है. पीएचसी में उपचार किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










