फायरिंग ने खोली पुलिस सुरक्षा की पोल

Updated:
विज्ञापन

फायरिंग ने खोली पुलिस सुरक्षा की पोल गोपालगंज : शहर के मौनिया चौक यानी गोपालगंज का हर्ट. मौनिया चौक से 25 कदम पर समाहरणालय और एसपी के कार्यालय हैं. वहीं पर गोपालगंज कचहरी है. 100 गज की दूरी पर नगर थाना है. चौक पर हर वक्त पुलिस के जवानों की तैनाती रहती है. इस जगह […]

विज्ञापन

फायरिंग ने खोली पुलिस सुरक्षा की पोल

गोपालगंज : शहर के मौनिया चौक यानी गोपालगंज का हर्ट. मौनिया चौक से 25 कदम पर समाहरणालय और एसपी के कार्यालय हैं. वहीं पर गोपालगंज कचहरी है. 100 गज की दूरी पर नगर थाना है. चौक पर हर वक्त पुलिस के जवानों की तैनाती रहती है. इस जगह पर अपराधियों ने वारदात के एक घंटा पहले से अपना जाल बिछा रखा था.

घटना को अंजाम देने के बाद अनुसूचित जाति थाने की तरफ से दौड़ कर भागते हुए अपराधी जिला निबंधन कार्यालय की तरफ से निकल गये. न तो पुलिस चौक पर मौजूद थी, न ही अनुसूचित जाति थाने में. पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर इस वारदात ने रख दिया है. बुधवार की शाम से ही रंजन सिंह मौनिया चौक के इर्द-गिर्द देखा जा रहा था.

यहां अपराधियों को पहले से रंजन सिंह के आने की सूचना थी, तभी तो फुलप्रूफ योजना के तहद अपराधी वारदात को अंजाम देकर भागने में सफल रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन