कुचायकोट एसएफसी के गोदाम से कालाबाजारी का खुलासा

Updated:
विज्ञापन

कुचायकोट : राज्य खाद्य निगम गोदाम से कालाबाजारी का खुलासा हुआ है. कुचायकोट गोदाम में पहले भी कालाबाजारी का मामला सामने आ चुका था. गुरुवार को दर्जन भर मजदूरों को लगा कर गोदाम के भीतर बोराें को पलट कर अनाज भरा जा रहा था, ताकि गोदाम से बाहर निकलने पर किसी को पता न चले […]

विज्ञापन

कुचायकोट : राज्य खाद्य निगम गोदाम से कालाबाजारी का खुलासा हुआ है. कुचायकोट गोदाम में पहले भी कालाबाजारी का मामला सामने आ चुका था. गुरुवार को दर्जन भर मजदूरों को लगा कर गोदाम के भीतर बोराें को पलट कर अनाज भरा जा रहा था, ताकि गोदाम से बाहर निकलने पर किसी को पता न चले की सरकारी बोरा है.

इसकी भनक कुचायकोट की बीडीओ दृष्टि पाठक को लगी. बीडीओ गोदाम पर पहुंचे, तो वहां मैनेजर गायब थे. मजदूर बोरे को पलट रहे थे. बीडीओ ने इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार को दी. एसडीओ सूचना मिलते ही तत्काल कुचायकोट पहुंचे. उन्होंने गोदाम प्रबंधक राजेश्वर प्रसाद को बुलाया. राजेश्वर ने अनुमंडल पदाधिकारी को बताया कि बोरे को चूहों ने काट कर बरबाद कर दिया था. इसलिए बोरों को पलटवाया जा रहा था.

एसडीओ ने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी रामाशंकर सिंह को बुलाया तथा बीडीओ को निर्देश दिया कि एमओ के साथ स्टॉक की जांच करें. एसडीओ ने कहा कि स्टॉक में गड़बड़ी पायी जाती है, तो प्राथमिकी दर्ज की जाये. बीडीओ और एमओ जब गोदाम का सत्यापन करने पहुंचे, तो वीडियोग्राफी कराने के लिए कैमरा मंंगा लिया गया.

जब कैमरे के सामने जांच शुरू हुई, तो गोदाम प्रबंधक भागने लगे. भागने के दौरान ही गिर पड़े जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गयी. तत्काल उन्हें लोगों ने कुचायकोट अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया. उधर, गोदाम को अधिकारियों ने सील कर दिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन