मतगणना के बाद फिर से जारी होगा शक्षिक नियुक्ति का शड्यिूल
मतगणना के बाद फिर से जारी होगा शिक्षक नियुक्ति का शिड्यूलकरीब 24 हजार उर्दू व 400 बांग्ला अभ्यर्थियों की मिलेगा नियुक्ति पत्रचुनाव आचार संहिता के कारण लगायी गयी थी रोकसंवाददाता, पटना बिहार विधानसभा चुनाव की आठ नवंबर को मतगणना के बाद फिर से शिक्षक नियुक्ति का शिड्यूल जारी किया जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी […]
मतगणना के बाद फिर से जारी होगा शिक्षक नियुक्ति का शिड्यूलकरीब 24 हजार उर्दू व 400 बांग्ला अभ्यर्थियों की मिलेगा नियुक्ति पत्रचुनाव आचार संहिता के कारण लगायी गयी थी रोकसंवाददाता, पटना बिहार विधानसभा चुनाव की आठ नवंबर को मतगणना के बाद फिर से शिक्षक नियुक्ति का शिड्यूल जारी किया जायेगा. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. प्रारंभिक स्कूलों में जहां उर्दू व बांग्ला शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दी जानी हैं, वहीं, माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में शिक्षकों कि नियुक्ति के साथ-साथ पुस्तकालय अध्यक्षों की भी नियुक्ति होनी है. नौ सितंबर को बिहार चुनाव की घोषणा के साथ आचार संहिता लग गया था. उसी दिन उर्दू व बांग्ला शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र दिया जाना था. साथ ही हाइ व प्लस टू स्कूल के शिक्षकों और पुस्तकालय अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए भी शिड्यूल जारी हो चुका था. आचार संहिता की वजह से शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने नियुक्ति प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया था. इसके बाद शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से नियुक्ति के लिए अनुमति भी मांगी, लेकिन नियुक्ति पत्र बांटने की अनुमति नहीं मिल सकी थी. सूबे प्रारंभिक स्कूलों में करीब 24 हजार उर्दू शिक्षकों, 400 बांग्ला शिक्षकों, छह हजार हाइस्कूल के शिक्षकों, 25 हजार प्लस टू स्कूल के शिक्षकों के साथ-साथ हर हाइ-प्लस टू स्कूल में एक पुस्तकालयाध्यक्षों की नियुक्ति की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










