दर्शकों ने कोहली के लिये गाया जन्मदिन का गीत
दर्शकों ने कोहली के लिये गाया जन्मदिन का गीतमोहाली. भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन पहले ही बल्लेबाजी में नाकाम रहे लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने इस स्टार क्रिकेटर के लिये जन्मदिन के गीत गाये. कोहली गुरुवार को 27 साल के हो गये हैं. कोहली […]
दर्शकों ने कोहली के लिये गाया जन्मदिन का गीतमोहाली. भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन पहले ही बल्लेबाजी में नाकाम रहे लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने इस स्टार क्रिकेटर के लिये जन्मदिन के गीत गाये. कोहली गुरुवार को 27 साल के हो गये हैं. कोहली जब चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे तो आइएस बिंद्रा स्टेडियम पर मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया. कोहली जब मैदान पर थे दर्शकों ने ‘हैप्पी बर्थडे डे डियर कोहली’ गीत भी गया. लेकिन यह स्टार खिलाडी केवल चार गेंद तक टिक पाया और केवल एक रन बनाकर कैगिसो रबादा के टेस्ट क्रिकेट में पहले शिकार बना. स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर हालांकि भारत भर के प्रशंसकों की कोहली के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं दिखायी जाती रही. एक प्रशंसक अंश बंसल ने अपने संदेश में लिखा था, ‘भारत का हीरा विराट कोहली को जन्मदिन मुबारक.’ इससे पहले भारतीय टीम ने ट्विटर पर अपनी शुभकामनाएं दी. दिन आगे बढने के साथ उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की संख्या बढ़ती रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










