केंद्रीय पुस्तकालय सदस्यता शुल्क 30 रुपये

Updated:
विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय सदस्यता शुल्क 30 रुपये पुस्तकालय में हैं छह हजार पुस्तकें संवाददाता, गोपालगंजजिला केंद्रीय पुस्तकालय, गोपालगंज के लिए सदस्यता शुल्क 30 रुपये महीना है. इसकी जानकारी पुस्तकालयाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा शुल्क के रूप में 400 सौ रुपये निर्धारित है. पुस्तकालयाध्यक्ष ने ज्यादा-से-ज्यादा लोगों से इसकी सदस्यता लेने की अपील […]

विज्ञापन

केंद्रीय पुस्तकालय सदस्यता शुल्क 30 रुपये पुस्तकालय में हैं छह हजार पुस्तकें संवाददाता, गोपालगंजजिला केंद्रीय पुस्तकालय, गोपालगंज के लिए सदस्यता शुल्क 30 रुपये महीना है. इसकी जानकारी पुस्तकालयाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने दी. उन्होंने कहा कि सुरक्षा शुल्क के रूप में 400 सौ रुपये निर्धारित है. पुस्तकालयाध्यक्ष ने ज्यादा-से-ज्यादा लोगों से इसकी सदस्यता लेने की अपील की है. पुस्तकालध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि इस पुस्तकालय में हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, प्रभात खबर, हिंदुस्तान टाइम्स, विज्ञान प्रगति, प्रतियोगिता दर्पण, कुरुक्षेत्र, योजना, आउटलूक, इन्डिया टूडे व रोजगार समाचार उपलब्ध रहते हैं. प्रतियोगिता संबंधित सभी पुस्तकें भी जिला केंद्रीय पुस्तकालय में हैं. हर तबके के लोग पुस्तकालय से संबंधित जानकारी ले सकते हैं. लगभग छह हजार पुस्तकों से जिला केंद्रीय पुस्तकालय आम लोगों को अधिक- से -अधिक जानकारी देने का भरसक प्रयास कर रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन