20 लाख से अधिक की क्षति

Updated:
विज्ञापन

बैकुंठपुर : थाने के कृतपुरा बाजार पर सोमवार की सुबह बिजली के शाॅट-सर्किंट से आग लग गयी. आग की लपट से करीब आधा दर्जन दुकानें जल कर राख हो गयी हैं. कपड़ा कारोबारी मुकेश सहनी का पांच लाख रुपये भी जल कर राख हो गये. उधर, आग पर काबू पाने के दौरान कई दुकानें उजाड़ने […]

विज्ञापन

बैकुंठपुर : थाने के कृतपुरा बाजार पर सोमवार की सुबह बिजली के शाॅट-सर्किंट से आग लग गयी. आग की लपट से करीब आधा दर्जन दुकानें जल कर राख हो गयी हैं. कपड़ा कारोबारी मुकेश सहनी का पांच लाख रुपये भी जल कर राख हो गये. उधर, आग पर काबू पाने के दौरान कई दुकानें उजाड़ने से भी क्षतिग्रस्त हो गयी हैं.

उधर, सदमे से दो व्यवसायियों की हालत गंभीर हो गयी है. उन्हें पीएचसी में भरती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए गोपालगंज व बरौली से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मंगायी गयीं. दुकानों के पास के बिजली पोल भी जल गये हैं. कपड़ा दुकानदार मुंशी सहनी की दुकान में आग लगी. देखते-ही-देखते परचून व रूई दुकानदार वजीर मोहम्मद, मिठाई दुकानदार ललन साह, फल दुकानदार राजेश साह, साइकिल व बैटरी दुकानदार मुन्ना शर्मा आदि की दुकानें धू-धू कर जलने लगीं.

जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक 20 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर राख हो गयी. आग पर काबू पाने के दौरान नंदिकशोर शर्मा, विपीन ठाकुर, सुनील ठाकुर आदि की दुकानों को ध्वस्त करना पड़ा. नुकसान के सदमे में अचेत कपड़ा दुकानदार टेरूआ निवासी मुंशी साहनी व रूई परचून कारोबारी खोम्हारीपुर निवासी वजीर मोहम्मद की हालत बिगड़ गयी.

घटना की सूचना पाकर सीओ इंदुभूषण श्रीवास्तव, राजस्व कर्मचारी कामेश्वर सिंह व पुलिस पदाधिकारी पहुंचे. लोगों का कहना था दुकान में रखे गैस सिलिंडर के विस्फोट करने के बाद आग ने भयावह रूप ले लिया. बरबासा में आग से राख हुआ घर

गोपालगंज. सदर प्रखंड के हरबांसा गांव में अचालक सोमवार की सुबह लगी आग से हृदया यादव का घर जल कर राख हो गया.

इस घटना में एक लाख से अधिक की संपत्ति जलने की बात कही गयी है. इस संबंध में पीड़ित परिजनों ने थावे थाने को लिखित सूचना दी है. सोमवार की सुबह चार बजे गांव के लोग सोये हुए थे, तभी आग लगी और बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन